ਕੈਟੇਗਰੀ

ਤੁਹਾਡੀ ਰਾਇ



ਚਿੱਠੀਆਂ
सिख विचार मंच: न्याय के लिए एक अनूठा मंच
सिख विचार मंच: न्याय के लिए एक अनूठा मंच
Page Visitors: 2497

सिख विचार मंच: न्याय के लिए एक अनूठा मंच
*Sikh Vichar Manch: A Thought Provoking For Justice and An Eye Opener Forum*
http://rajasthanpatrika.patrika.com/news/sikh-vichar-manch-a-thought-provoking-for-justice-and-an-eye-opener-forum/1180850.html
*जयपुर। इंटरनेट पर कई वेबसाइट्स के जरिए दुनियाभर की सभी समुदाय अपने विचारों और संस्कृति को साझा करते रहते है।*
*रिटायर्ड डिप्टी एसपी गुरभजन सिंह गिल के जेहन में अपने समुदाय और संस्कृति को एक मंच पर साझा करने का विचार आया।*
*गिल ने एक ऎसे मंच की स्थापना की जहां सिख समुदाय ही नहीं वरन पूरा पंजाबी वर्ग अपने विचार, अपने मुद्दे रख सकते हैं।*
*सिख विचार मंच की स्थापना कर गिल ने समुदाय के लोगों और सभी पंजाबियों को एक
मंच पर साथ लाने का काम किया। सिख विचार मंच के जरिए सिख समुदाय और पंजाबी लोग दुनिया के किसी भी कोने में हो अपने अनुभव बयां कर सकते हैं।*
*इस मंच के जरिए पंजाबी युवाओं को अपनी संस्कृति और अपने पुरानी जड़ों के बारे में पता चलता है। मंच पर विचारों के आदान-प्रदान से दुनिया भर के पंजाबी अब एक ही पटल पर एक-दूसरे को समझने लगे है।*
*इस मंच के जरिए विदेशों में रहने वाले भारतीय आज भी खुद को देश की माटी से जुड़ा पाते है। सिख विचार मंच की ओर से साहित्य प्रेमियों के लिए कई पुस्तकों और साहित्यों का प्रकाशन भी किया जाता है। मंच की पुस्तकें पंजाबी और अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित होती है।*
*इनमें से कुछ प्रसिद्ध पुस्तकें "ट्रूथ ऑफ दी एरा (सिख ट्रेजडी)", "व्हाय इंडिया इज डिवॉइड ऑफ रूल ऑफ लॉ"। गिल के प्रयास को आगे बढ़ाने में बलबीर सिंह सूच का अतुलनीय योगदान है।*
*बलबीर सिंह सूच सिख विचार मंच के मुख्य अधिकारी ही नहीं वरन प्रवक्ता भी है। सूच के अथक प्रयासों से आज पंजाबी समुदाय एक जगह खड़ा है और हर सुख-दुख को इसमंच के जरिए साझा करने में लगा है।*
*वास्तव में सिख विचार मंच न्याय का एक अनूठा मंच है, जो न्याय के लिए दर-दर भटकते लोगों के लिए उम्मीद की एक किरण दिखाएगा। इस मंच के जरिए लोग अपनी समस्या का निराकरण करवा पाएंगे। - *
<http://rajasthanpatrika.patrika.com/news/sikh-vichar-manch-a-thought-provoking-for-justice-and-an-eye-opener-forum/1180850.html>
 http://www.thekhalsa.org/frame.php?path=342&article=6285

 

 

 

 

 

 

 

©2012 & Designed by: Real Virtual Technologies
Disclaimer: thekhalsa.org does not necessarily endorse the views and opinions voiced in the news / articles / audios / videos or any other contents published on www.thekhalsa.org and cannot be held responsible for their views.